अपर महाप्रबंधक ने बनादाग रेलवे साइडिंग का किया निरीक्षण

पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ पकरी बारवाडीह कोयला खनन परियोजना के बनादाग रेलवे साइडिंग का दौरा किया.

हजारीबाग.

पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ पकरी बारवाडीह कोयला खनन परियोजना के बनादाग रेलवे साइडिंग का दौरा किया. परियोजना प्रमुख फ़ैज़ तैयब ने स्वागत किया. एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरएलएस निर्माण और यार्ड वृद्धि कार्य को लेकर साइडिंग में बैठक हुई. एनटीपीसी के अधिकारियों ने रेलवे से समय पर कार्य पूरा करने के लिए सहयोग की मांग की. तरुण प्रकाश ने निर्माणाधीन रेलवे यार्ड का दौरा करते हुए रेक लोडिंग, सीमा निर्माण, आरएलएस निर्माण, ब्रिज 4 का निर्माण और ट्रैक सहित विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया. पूर्व मध्य रेलवे पीसीओएम मनोज सिंह, कमल किशोर सिन्हा, डीआरएम धनबाद डिवीजन रमश्रय पाण्डेय, जनरल मैनेजर इंफ्रास्ट्रक्चर संजय दुबे, एजीएम डिस्पैच अमुदला प्रताप, एजीएम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बसंत बेहरा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >