कोडरमा व हजारीबाग में पार्टी की जीत उत्साहजनक, विस चुनाव में होगा बेहतर प्रदर्शन
हजारीबाग. कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा दिया है. यह जोश विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. उक्त बातें कोडरमा लोकसभा प्रभारी सह भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद ने अपने आवास में कहीं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक जिला भाजपा का अपना कार्यालय होगा. तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर खुशी जताया. भैया अभिमन्यु प्रसाद ने उम्मीद जतायी है कि मंत्रिमंडल में झारखंड से गये सांसदों को भी जगह मिलेगी. उन्होंने तीसरी बार एनडीए सरकार बनने पर प्रसन्नता जाहिर की. भाजपा नेता बटेश्वर मेहता ने कहा कि जिले के कई प्रखंडों में जंगली हाथियों का आतंक है. हाथियों से क्षतिग्रस्त हुए पीड़ित लोगों को वन विभाग शीघ्र मुआवजा दे. इचाक स्थित चमेली झरना में बैरिकेटिंग करने की मांग की. कहा कि खुला होने के कारण आये दिन झरने में युवकों की जान जा रही है. मौके पर भाजपा नेता मुलचंद साव, विवेक बरियार, जितेंद्र जैन, नितेश कुमार सिन्हा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।