शराब बंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

चेडरा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के सचिव निर्मल कुमार ने शराब बंदी को लेकर उठाये गये अभियान का असर दिखने लगा है.

विष्णुगढ़.

चेडरा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के सचिव निर्मल कुमार ने शराब बंदी को लेकर उठाये गये अभियान का असर दिखने लगा है. ज्ञात हो कि मुखिया ने विगत दिनों डगर टोली मुहल्ला में बैठक कर शराब बंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. मुखिया ने बताया कि बैठक कर एक कमेटी बनाई गई थी. इसमें महिला पुरुष लगभग 13 लोगों को शामिल किया गया था. कमेटी में शामिल महिला और पुरुष इस अभियान को जारी रखे हैं और इसका असर दिख रहा है. उन्होंने बताया कि मेरे पंचायत के अन्य गांव में भी शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इससे होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताया जायेगा. मुखिया ने बताया कि चार जून के बाद मुखिया संघ की एक बैठक की जायेगी. इसमें शराब बंदी को लेकर चर्चा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >