होली को लेकर शहर में फ्लैग मार्च

पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

हजारीबाग. होली को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों में पुलिस पदाधिकारी व अतिरिक्त फोर्स ने मंगलवार को फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. विधि व्यवस्था भंग करनेवालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी. फ्लैग मार्च हजारीबाग पुलिस केंद्र से शुरू हुआ. इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारी व एसएसबी के जवान इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, पंचमंदिर चौक, खिरगांव, मालवीय मार्ग होते हुए सदर थाना पहुंचे. सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने कहा कि शहर के कई शरारती व असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया है. पर्व के दौरान हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्र में नियमित गश्त

इधर, एसपी अंजनी अंजन ने जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने का निर्देश दिया है. संवेदनशील इलाके में अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. क्षेत्र के संबंधित थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि शरारती व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें. किसी तरह का हुड़दंग पर तत्काल गिरफ्तार करें. बरही, बरकट्ठा, बड़कागांव, कटकमसांडी, चरही, इचाक, विष्णुगढ़, चौपारण समेत सभी थाना के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को देते हुए कार्रवाई करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >