29 पेटी विदेशी शराब से भरा ऑटो सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

चौपारण पुलिस ने मंगलवार को सियरकोनी कट के पास छापेमारी कर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

चौपारण.

चौपारण पुलिस ने मंगलवार को सियरकोनी कट के पास छापेमारी कर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पकड़े गए तस्करों में अरविंद कुमार केशरी 24 वर्ष पिता बिनोद केशरी, अनिल कुमार पासवान 23 वर्ष पिता कमलेश पासवान साकिन चोरदाहा हजारीबाग व दिलीप कुमार पासवान 20 वर्ष पिता कमलेश पासवान बाराचट्टी गया (बिहार) के रहने वाले हैं. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर झारखंड से बिहार की ओर जा रहा ऑटो (जेएच 02 बीएच 3453) वाहन को सियरकोनी कट के पास जब्त किया गया. जब्त वाहन से किंगफिशर कंपनी का केन बीयर 22 पेटी 528 पीस, रॉयल चैलेंज कंपनी की 375 एलएल की तीन पेटी 72 पीस, इम्पीरियल ब्लू कंपनी की एक पेटी 24 पीस के अलावा दो पेटी देसी शराब बरामद किया है. तस्करों के पास से तीन सेट मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >