मुखिया पति और भैसुर के विरुद्ध बीडीओ से की शिकायत

बहेरा पंचायत सचिव अनुरागनी प्रिया ने मुखिया पूजा कुमारी के पति रणवीर भगत और उनके बड़े भाई राजेश भगत के विरुद्ध बीडीओ को आवेदन दिया है.

चौपारण.

बहेरा पंचायत सचिव अनुरागनी प्रिया ने मुखिया पूजा कुमारी के पति रणवीर भगत और उनके बड़े भाई राजेश भगत के विरुद्ध बीडीओ को आवेदन दिया है. सचिव ने दोनों भाइयों पर विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने व नियम-कानून को ताक पर रख काम करवाने का आरोप लगायी है. बात नहीं मानने पर अभद्र व्यवहार के साथ गाली गलौज हाथापाई करने की बात कही है. अनुरागनी प्रिया ने आवेदन की प्रतिलिपि डीसी को भेजकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगायी है. इधर, मुखिया पति रणवीर भगत ने कहा पंचायत सचिव द्वारा दोनों भाइयों पर लगाया गया आरोप बेबुनियादी है. पंचायत सचिव द्वारा मनमानी व विकास कार्यों में रिश्वत लिए जाने का विरोध करने का परिणाम है. कहा कि कई ऐसे वीडियो भी हैं, जिसमें सचिव द्वारा लाभुक से पैसे की मांग की जा रही है. सीओ संजय यादव ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >