अखिल भारतीय कायस्थ समाज के साथ कांग्रेस की बैठक

गो रक्षा आयोग के अध्यक्ष सह कांग्रेस के प्रचारक राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की.

हजारीबाग.

गो रक्षा आयोग के अध्यक्ष सह कांग्रेस के प्रचारक राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की. राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि समाज और देश में हिन्दुस्तानियों के बीच नफरत फैलाने का काम भाजपा कर रही है. देश और समाज को जोड़ने के लिए कांग्रेस को समर्थन दें. सभी वर्ग का विकास के लिए पांच न्याय और 25 गारंटी को सार्वजनिक किया गया है. सरकार बनते ही इसे पूरा किया जायेगा. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद, महिला अध्यक्ष अर्चना सिन्हा, अजय अम्बष्टा, सुनील श्रीवास्तव, रूपेश बिहारी सिन्हा, रश्मि बिहारी सिन्हा, प्रो अरुण कुमार सिन्हा, बिपिन बिहारी, शत्रुंजय प्रसाद, संजय कुमार सिन्हा, ललन प्रसाद, अनूप कुमार सिन्हा, सुशील सिन्हा, भिवुति कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष दीपक नाथ सहाय, प्रभात कुमार सिन्हा गुड्डू, मनोज सिन्हा समेत कायस्थ समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >