डीबीएल कोल कंपनी के पोकलेन ऑपरेटर की मौत

अमड़ापाड़ा के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कार्यरत कोल कंपनी डीबीएल के एक कर्मी की सोमवार सुबह मौत हो गयी.

पाकुड़.

अमड़ापाड़ा के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कार्यरत कोल कंपनी डीबीएल के एक कर्मी की सोमवार सुबह मौत हो गयी. मृतक महेंद्र यादव (44) हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र का रहने वाला है. डीबीएल कोल कंपनी के एचआर मैनेजर प्रिंस कुमार ने बताया कि महेंद्र यादव 3-4 दिन पहले कंपनी में पोकलेन ऑपरेट�� का काम करना शुरू किया था. वह रविवार रात अपने परिजनों से बात करके सोया. सुबह जब वह नहीं उठा, तो उसके भाई ने उसे उठाने गया. उसने देखा कि महेंद्र के शरीर में कोई हलचल नहीं है. उसे आनन-फानन में सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >