टाइफाइड से बड़कागांव के सिंदवारी के मुखिया का निधन

सिंदूवारी पंचायत के मुखिया 55 वर्षीय करम राम का निधन टाइफाइड के कारण हो गया.

बड़कागांव.

सिंदूवारी पंचायत के मुखिया 55 वर्षीय करम राम का निधन टाइफाइड के कारण हो गया. मुखिया के पुत्र वाल्मीकि कुमार ने बताया कि मुखिया करम राम दो महीने से टाइफाइड से पीड़ित थे. इनका इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल से चल रहा था. इससे पहले इनका टीवी बीमारी का इलाज चल रहा था. 20 मई की रात अपने घर सोनबरसा में आराम कर रहे थे. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. 3:00 बजे सुबह हजारीबाग सदर ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से बड़कागांव प्रखंड ही नहीं बल्कि हजारीबाग के आसपास क्षेत्र में भी शोक की लहर है. मृतक अपने पीछे मंजू देवी, दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये. पुत्री सलोनी कुमारी प्रीति कुमारी व पुत्र वाल्मीकि कुमार अविवाहित हैं. इनकी दो पुत्री का विवाह कैसे होगा गांव वाले चिंतित हैं. करम राम 2007 से जल जंगल जमीन बचाने को लेकर आंदोलन करते रहे. वर्ष 2010 में पहली बार मुखिया चुने गए थे. वर्ष 2016 में चुनाव हार गये थे. इसके बाद 2022 में पुन: मुखिया चुने गये. विधायक अंबा प्रसाद मुखिया करम राम के निधन पर शोक व्यक्त किया. इनका अग्नि संस्कार सोनबरसा नदी घाट में किया गया. मुखाग्नि पुत्र वाल्मीकि द्वारा दी गई. इनके अग्नि संस्कार में बड़कागांव केरेडारी हजारीबाग, रामगढ़ सिमरिया, चतरा आदि गांव में शेरों के लोग पहुंचे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >