श्रीश्री 1008 शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा रूद्र महायज्ञ 28 से

28 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत होगी.

हजारीबाग. सदर प्रखंड के तरवा खरवा गांव में श्रीश्री 1008 शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है. 28 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत होगी. महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर समिति का गठन किया गया है. जिसमें अध्यक्ष प्रमोद कुमार मेहता, सचिव उदय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष परमेश्वर मेहता बनाये गये हैं. इसके अलावा अन्य पदधारियों का भी चुनाव किया गया है, जो महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. अध्यक्ष प्रमोद मेहता ने बताया कि 29 अप्रैल को बेदी पूजन, 30 अप्रैल को बेदी पूजन, अधिवास का कार्यक्रम होगा. एक मई को मंडप पूजन, हवन किया जायेगा. बनारस के कथावाचक कमल दास बाबा द्वारा प्रवचन किया जायेगा. दो मई को प्राण प्रतिष्ठा और भक्ति जागरण का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >