परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

शोभायात्रा में शामिल हुए नावाडीह, खपरियावां, बरगड्डा, बहिमर के लोग

कटकमसांडी. भगवान परशुराम की जयंती पर कटकमदाग प्रखंड के नावाडीह, मयातू, खपरियावां गांव में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में ढोल-ताशे की धुन पर युवा थिरकते नजर आये. नावाडीह, खपरियावां, बरगड्डा, बहिमर में शोभायात्रा में शामिल लोग गांव का भ्रमण करने के बाद पुनः मंदिर पहुंचे. जहां मुख्य अतिथि अधिवक्ता रविंद्र नाथ ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार के रूप में आये और उन्होंने पृथ्वी से आततायियों का अंत किया. इस युग में भी भगवान परशुराम जैसे अवतार की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को कोई बांट नहीं पाया और न ही कोई बांट पायेगा. वेदाचार्य शुभांकर पांडेय ने कहा कि परशुराम संस्कृति, राम राष्ट्र और शिव श्रद्धा हैं. अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि परशुराम अनुकरणीय हैं. उन्होंने लोगों से भगवान परशुराम के आदर्शों का पालन करने की अपील की.

श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ ने मनायी परशुराम जयंती

बरकट्ठा. ग्राम गैड़ा में अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ ने भगवान परशुराम की जयंती मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार सौरभ ने की. राजेश पांडेय, रमन शास्त्री, जयंत पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार किया. मौके पर मौजूद लोगों ने परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. चंद्रदीप पांडेय ने कहा कि यह दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो शक्ति और ज्ञान का प्रतीक है. कार्यक्रम में अमरदीप पांडेय, संजीत पांडेय, अजित पांडेय, दिलीप पांडेय, अभिषेक पांडेय, विकास पांडेय, जयदेव पांडेय, शिवराम पांडेय, आयुष पांडेय, संकायाध्यक्ष वासुदेव साव समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >