किसानों से किये गये वायदों से मुकर गयी सरकार : विधायक

सरकार की किसानों से वादाखिलाफी के आरोप में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

इचाक. झारखंड सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी के आरोप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया. अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल मेहता और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की. संचालन महामंत्री राजकुमार राम ने किया. धरना को संबोधित करते हुए विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि झारखंड सरकार में लूट मची हुई है. हेमंत सरकार बिचौलियों की सरकार बन गयी है. चुनाव के समय किसानों से किये गये वायदों से सरकार मुकर गयी है. कार्यक्रम प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव के समय सरकार ने जो घोषणाएं की थीं, वह जनता को धोखा देने और वोट की राजनीति का हिस्सा थी. धरना के बाद राज्यपाल के नाम मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया. मौके पर निर्मल कपरदार, प्रकाश राम, बलराम मेहता, जिप सदस्य रेणु कुमारी, रमेश कुमार हेंब्रम, रविशंकर उर्फ भोला, गौतम नारायण सिंह, दीपक गिरी, सुभाष सोनी, दिलीप कुमार मेहता, रजनी शर्मा, मनोज मेहता, राहुल राणा, उमेश कुमार रवानी, लक्ष्मण यादव, मंत्री सुधीर मेहता, महेश साव, अशोक कुमार, शंकर सिंह, कंचन मेहता, पप्पू पांडेय, बंगाली महतो, मुकेश यादव, दिलीप सिंह, विनय सिंह, गणेश पांडेय, भरत सिंह, मनोज सिंह, संदीप सहगल, दयावंत और आशीष सोनी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >