करमा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक, कमेटी का हुआ गठन

बरकट्ठा के गोरहर में करमा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. महोत्सव को सफल बनाने के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है. जानें पूरी जानकारी यहाँ.

बरकट्ठा. गोरहर पंचायत भवन के प्रांगण में सोमवार को करमा महोत्सव के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के साथ कमेटी का गठन किया गया. साथ ही पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया.

महेश सिंह और लखन कुमार बने अध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से महेश सिंह एवं लखन कुमार को अध्यक्ष, प्रकाश महतो एवं छोटन कोल को सचिव तथा बैजनाथ महतो एवं रामसुंदर महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया.

सक्रिय सदस्यों में झलक देव महतो, अरविंद महतो, जितेंद्र महतो, प्रकाश कुमार, विजय कुमार, कुशल कुमार, देवनंद महतो, दशरथ महतो, संजय पाण्डेय एवं लक्ष्मण महतो को शामिल किया गया.

13 सितंबर को होगा करमा महोत्सव

बैठक में सदस्यों ने कहा कि करमा महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति, लोक आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है. महोत्सव का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा. इसे सामूहिक सहभागिता के साथ भव्य और सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >