होटल व दो गुमटी का ताला तोड़कर सामान चोरी

पदमा ओपी परिसर के बगल की घटना, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

पदमा. ओपी परिसर के बगल स्थित एक होटल और दो गुमटी में चोरी की घटना हुई. चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. चोर दुल्लू पेड़ा होटल का ताला तोड़कर गल्ला से 500 रुपये और दोनों गुमटी से कुछ पैसे, सिगरेट और गुटखा चुरा ले गये. ओपी परिसर के बगल में हुई इस घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं. पुलिस को चोरी की भनक तक नहीं लगी. ओपी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन आने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. 20 जनवरी की रात हादसे में ग्राम बरकट्ठा निवासी प्रकाश मोदी (62 वर्ष, पिता वजीर मोदी) तथा बुधवार को हुई दुर्घटना में ग्राम बरवाडीह, सरिया, गिरिडीह निवासी मुबारक अंसारी (60 वर्ष, पिता स्व करीम मियां) घायल हो गये. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

बंडासिंघा गांव में मारपीट, युवक घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडासिंघा में मंगलवार को मारपीट की घटना में बबलू कुमार साव (25 वर्ष) घायल हो गया. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >