नहर में डूबने से बच्ची की मौत

पैर-हाथ धोने गयी थी, फिसलने से गिरी

पदमा. पिंडारकोण गांव में नहर में डूबने से 10 वर्षीय अंकिता कुमारी की मौत हो गयी. वह देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी. बच्ची धनबाद के निरसा की रहने वाली थी. वह पिंडारकोण में अपने फूफा बिनोद साव के घर रहकर पढ़ाई करती थी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंकिता अपनी चार-पांच सहेलियों के साथ खेलने गयी थी. खेलने के बाद पैर-हाथ धोने के लिए वह नहर के पास गयी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गयी. सहेलियों ने हो-हल्ला किया, तो गांव वाले वहां पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला. इसके बाद उसे हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बिजली चोरी मामले में 11 पर प्राथमिकी

बरकट्ठा. थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने को लेकर छापामारी अभियान चलाया. बरही विद्युत एसडीओ सत्यनारायण भोगता के नेतृत्व में चले अभियान में 11 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. इसमें ग्राम कलहाबाद निवासी विजय राम, ग्राम गयपहाड़ी निवासी रामेश्वर ठाकुर, जीवाधन महतो, जोबराज महतो, गुलाबचंद महतो (तीनों के पिता नुनू महतो), डेगलाल यादव, महेश ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, पोखन ठाकुर, छटू ठाकुर, ग्राम घंघरी निवासी प्रकाश कुमार शामिल हैं. इस बाबत बरकट्ठा विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने उक्त लोगों के खिलाफ बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >