बड़कागांव, हजारीबाग: बड़कागांव के दैनिक बाजार, कुम्हार मुहल्ला, हरली एवं बादम में गणेश पूजा महोत्सव शुरू हुआ. विधायक रोशन लाल चौधरी ने भी भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. विभिन्न पूजा पंडालों में देर शाम तक पूजा-अर्चना होती रही. बड़कागांव में तीन दिनों तक भगवान गणेश की पूजा की जायेगी.
बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित बरगद मुहल्ला में पिछले 41 वर्षों से गणेश पूजा हो रही है. यहां वर्ष 1985 में रामसेवक रजक, लखन प्रजापति, हीरालाल प्रजापति और दर्शन प्रजापति ने पूजा शुरू की थी. ग्रामीणों ने बताया कि रामसेवक रजक ने मुंबई में गणेश पूजा देखकर यहां इसकी शुरुआत की थी. वहीं, हरली में वर्ष 1980 में लखन कुमार शिक्षार्थी ने गणेश पूजा महोत्सव शुरू किया था.
दैनिक बाजार गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सोनी, सचिव आकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार, उपाध्यक्ष विजय सोनी, उपसचिव आर्यन गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष बंटी सोनी, महामंत्री अभिषेक वर्मा समेत अन्य सदस्य आयोजन में जुटे हैं.
