बोलबम जाने वाले कांवरियों के लिए मेरू में निशुल्क सेवा उपलब्ध

हजारीबाग के मेरु में कांवरियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया है। यहां कांवरियों को भोजन, स्वास्थ्य और विश्राम की सभी सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।

दारू: हजारीबाग बगोदर मार्ग में बोलबम जाने वाले कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर उपलब्ध कराया गया है. शिविर का उदघाटन मेरु मुखिया सीमा सिंह, पंसस संगीता देवी, राजकिशोर मेहता व प्रमोद मेहता ने संयुक्त रूप से किया.

श्रावण माह में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकलने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए नवयुवक कांवरिया संघ मेरु प्रत्येक वर्ष निशुल्क सेवा शिविर लगाती है, जहां कांवरियां निशुल्क चाय, स्वास्थ्य सुविधा, शुद्ध पेयजल, अल्पाहार, सामना रखने समेत सभी अन्य सुविधा दी जाती है.

मौके पर जयशंकर मिश्रा, विपिन सिंह, शंभू नाथ कुशवाहा, बंटी चौबे, नंदू कुशवाहा, प्रवीण सिंह, राजेश मेहता, भरत प्रसाद, दीपक मिश्रा, दिलीप राम, पंकज सिंह, प्रेम राम, दशरथ यादव, दिनेश मेहता, भरत प्रसाद, शंभुनाथ कुशवाहा समेत कई लोग शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >