हजारीबाग: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को मंडई स्थित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय में नि:शुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया. शिविर में 104 से अधिक स्कूली बच्चों के दांतों की जांच की गयी. बच्चों को मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.
संस्थान के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दांतों की नियमित देखभाल और समय-समय पर जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है. बीमारी का समय पर पता लगने पर उपचार संभव होता है.
शिविर में चिकित्सक डॉ. मुस्कान, साक्षी मिश्रा, पायल, हर्षिता, हर्षवर्धन, आयुष और पीआरओ राज कुमार ने योगदान दिया
