बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना होने से चार लोग घायल हो गये. इसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर है. शुक्रवार की दोपहर ग्राम जमुआ-बेडोकला के बीच मोटरसाइकिल और पैदल जा रहे व्यक्ति के आपस में टकरा जाने से घटना हुई.
हादसे में बाइक सवार ग्राम बेडोकला निवासी उमान मोहम्मद 80 वर्ष, ग्राम माधोपुर निवासी आशीष कुमार यादव 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये. 30 जुलाई की शाम को हुई दूसरी घटना में ग्राम जमुआ निवासी सागर कुमार 21 वर्ष तथा ग्राम बुचई निवासी पंकज यादव 23 वर्ष घायल हो गये.
घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. जबकि चिकित्सक ने उमान मोहम्मद एवं आशीष यादव को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.
