कार व बाइक की टक्कर में मुखिया समेत चार घायल

कार व बाइक की टक्कर में मुखिया समेत चार घायल

बड़कागांव. बड़कागांव-बादम रोड स्थित चिरैया नदी के पास सोमवार की शाम एसयूवी और बाइक (जेएच02एएक्स 6545) की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. हादसे में आंगो पंचायत की मुखिया नीलम मिंज और उनकी सहयोगी सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हुईं हैं, वहीं मोटरसाइकिल सवार बादम निवासी दो युवक खेत में गिरने से मामूली रूप से घायल हुए. सूचना मिलते ही मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार और श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और इलाज कराया. मुखिया पति महेंद्र मांझी ने बताया कि नीलम मिंज बैठक से अपने घर अंबा टोला लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल उनके वाहन से टकरा गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >