चार शराब भट्ठी ध्वस्त

10 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

इचाक. इचाक पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरौन वन क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही अलग-अलग चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान करीब 10 हजार किलो भिगोया हुआ जावा महुआ को नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में की गयी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि डुमरौन जंगल एवं सुनसान इलाकों में लंबे समय से अवैध देसी शराब बनाने का धंधा चल रहा है. इस सूचना के सत्यापन के बाद सशस्त्र बल के जवानों के साथ छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही चार शराब भट्ठियों को तोड़ा गया. पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी जंगल की ओर भाग गये. थाना प्रभारी के पदभार संभालते ही अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

ताला तोड़कर घर से जेवरात अौर बर्तन की चोरी

इचाक. थाना क्षेत्र के अलौंजा कला गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद मेहता के घर में बुधवार की रात चोरी की घटना हुई. इस संबंध में भुक्तभोगी ने इचाक थाना में आवेदन दिया है. जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, कांसा के बर्तन एवं आठ हजार नकद चोरी होने की बात कही गयी है. चोरों ने दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर घटना का अंजाम दिया है. घटना की रात कोई भी सदस्य घर पर नहीं थे. घर खाली पाकर चोरों ने घटना का अंजाम दिया. आवेदन में गांव के तीन लोगों पर पूर्व में धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >