हजारीबाग. पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव पार्टी से निष्कासित किये गये हैं. यह जानकारी पत्रकारों को झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो ने दी. उन्होंने कहा कि निष्कासन के बाद श्री यादव झामुमो के लेटर पैड का उपयोग कर रहे हैं, जो गलत है. वहीं झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि निष्कासित जिलाध्यक्ष पूर्व के पद का उपयोग करते हैं, तो पार्टी इसे गंभीरता से लेगी. बड़कागांव झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है. पत्रकार सम्मेलन में केंद्रीय सचिव मो इजहार, जिला उपाध्यक्ष नईम रही, नवीन प्रकाश, निसार अहमद, रामकुमार, सत्येंद्र मेहता, राजेश कुमार मेहता, प्रदीप कुमार, खलील अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे. इधर पूर्व जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव ने कहा कि पार्टी ने हमें पद से निष्कासित किया है पार्टी से नहीं.
विभावि में नैक मूल्यांकन को लेकर समीक्षा बैठक आज
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डाॅ चंद्रभूषण शर्मा ने विश्वविद्यालय में नैक से पुनर्मूल्यांकन के लिए समीक्षा बैठक कराने का निर्णय लिया है. जानकारी के अनुसार नैक नियमावली के प्रावधान के तहत कोई संस्थान नैक से दिये गये अंक एवं ग्रेड से संतुष्ट नहीं है, तो एक निर्धारित समय अवधि के अंदर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन समर्पित कर सकता है. कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को ए ग्रेड मिलना चाहिए था, लेकिन बी ग्रेड प्राप्त हुआ. इसे लेकर पांच जनवरी को अपराह्न 12.30 बजे स्वामी विवेकानंद संगोष्ठी कक्ष में समीक्षा बैठक रखी गयी है. बैठक में सभी संकायाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय मुख्यालय के स्ववित्त पोषित विभाग के निदेशक, यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य, आइक्यूएसी के निदेशक तथा विश्वविद्यालय के नैक को-ऑर्डिनेटर शामिल रहेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
