Hazaribag: करमा महोत्सव पर वन विभाग की अनूठी पहल, रोपे करम के पौधे

बरकट्ठा में करमा महोत्सव के अवसर पर वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए करम के पौधे रोपे. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है.

बरकट्ठा. बरही वन क्षेत्र में बरकट्ठा प्रखंड के विभिन्न गांवों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्रकृति के पर्व करमा के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली. मंगलवार को करमा महोत्सव पर वन विभाग के अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र के चामुदोहर, कपका और सूर्यकुण्ड गांव में करम का पौधारोपण किया.

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने का शुभ संदेश देना था. इस पर्यावरण-हितैषी अभियान में वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी सतेन्द्र कुमार चौधरी, बरकट्ठा प्रभारी वनपाल पंकज कुमार, प्रधान वनरक्षी राजेंद्र कुमार, वनरक्षी सिकंदर साव, अमन कुमार समेत अन्य वनकर्मी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रकृति और संस्कृति के गहरे रिश्ते से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया. ग्रामीणों ने वन विभाग की इस पहल की सराहना की. अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यावरण रक्षा और हरियाली बनाये रखने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >