चौपारण. जीटी रोड स्थित सियरकोनी में शनिवार को एक चलती ट्रेलर में आग लग गयी. आग लगने के बाद चालक और उपचालक गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे. सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम वहां पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझा लिया गया. ट्रेलर बिहार से झारखंड की ओर आ रहा था. यह घटना पीके इंटरनेशनल होटल के पास हुई. गाड़ी के आगे के हिस्से में आग लगी थी. घटना में कोई अधिक क्षति नहीं हुई है.
हजारीबाग के चौपारण में चलती ट्रेलर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

ट्रेलर में लगी आग | Prabhat Khabar Network
Copied link
जीटी रोड चौपारण में शनिवार को एक चलती ट्रेलर में अचानक आग लग गई। चालक और उपचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।