शादी की पार्टी में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

चिरूआं गांव में बहू भोज कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

दारू. थाना क्षेत्र के चिरूआं गांव में शादी की पार्टी के दौरान जमकर मारपीट हुई. इससे खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया. इस संघर्ष में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इनमें विक्रांत कुमार, संतोष कुमार, सतीश कुमार और अजीत कुमार का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने दारू थाना में मामला दर्ज करने के लिए अलग-अलग आवेदन दिया है. इसमें चिरूआं निवासी वरुण प्रसाद और राजेंद्र नगर, कुंवर सिंह रोड, मानगो (जमशेदपुर) निवासी जयप्रकाश प्रसाद शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, चिरूआं निवासी बैजनाथ प्रसाद के पुत्र नितेश कुमार साहा की शादी की पार्टी एक मई की रात चल रही थी. इसमें नितेश के ससुराल जमशेदपुर से लोग बहू भात में शामिल होने पहुंचे थे और नितेश के गोतिया के लोग भी आये हुए थे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गयी. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छेड़खानी, मारपीट और छिनतई के आरोप लगाये हैं. इलाजरत विक्रांत कुमार ने बताया कि जमशेदपुर से आये लोग छेड़खानी कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर मारपीट की गयी. थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >