पैक्सों में धान की खरीदारी नहीं होने से किसान मायूस

एक सप्ताह में धान का उठाव नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

इचाक. हजारीबाग जिला में सरकार द्वारा पैक्सों के माध्यम से धान की खरीदारी नहीं करने से किसानों में मायूसी है. अब किसान अपने धान को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो गये हैं. क्षेत्र में बिचौलिये इस कदर हावी हैं कि किसान धान बेचकर अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. युवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि सरकार ने किसानों से 2450 रुपये प्रति क्विंटल धान क्रय करने का आश्वासन दिया था, पर पैक्सों के द्वारा धान की खरीदारी नहीं की जा रही है. गौतम ने कहा कि अगर पैक्सों के माध्यम से एक सप्ताह में धान का उठाव नहीं हुआ, तो सरकार के खिलाफ क्षेत्र में आवाज बुलंद किया जायेगा. वहीं बरका खुर्द के पंसस प्रदीप मेहता ने कहा कि धान काटे हुए डेढ़ महीना हो गया, लेकिन अबतक पैक्स के द्वारा धान की खरीदारी नहीं की गयी है. जबकि पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि हम मजबूर हैं. जब सरकार ही धान नहीं ले रही, तो हम क्या करें. किसान गोविंद महतो व मनोज मेहता ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द किसानों के धान की खरीदारी करे, अन्यथा किसान अपना धान लेकर डीसी कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >