नेत्रदान के बाद भगवान को लगा छप्पन भोग

बड़कागांव में रथ मेला की तैयारी पूरी, भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान संपन्न। 16 जुलाई को प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी पहुंचेंगे।

बड़कागांव में 16 जुलाई के रथ मेला को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. 15 जुलाई को पुजारी चिंतामणि महतो के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान कर 56 भोग लगाया गया. 16 जुलाई को आषाढ़ शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को प्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा सहित अन्य विग्रहों के साथ रथारुढ़ होकर मौसीबाड़ी पहुंचेंगे. 15 जुलाई को राम जानकी मंदिर में भगवान जगन्नाथ का अज्ञातवास समाप्त हुआ. पुजारी चिंंतामणि महतो, अध्यक्ष बुधन महतो, पिंटू गुप्ता, सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, समिति के सचिव कृष्ण प्रजापति, कोषाध्यक्ष कीर्तन महतो, गायत्री देवी, कैलाश कुमार, आनंद कुमार ने भगवान को 56 भोग लगाया. जिसके बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

मेला संचालन कमेटी का गठन

मेला को सफल बनाने के लिए राम जानकी मंदिर रथ मेला पूजा समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष बुधन महतो, सचिव कृष्णा प्रजापति उर्फ छकन प्रजापति, कोषाध्यक्ष कीर्तन महतो, उपाध्यक्ष रविंद्रलाल श्रीवास्तव, उप सचिव प्रेम कुमार दांगी, उप कोषाध्यक्ष सत्यनारायण महतो, समन्वयक लोकन महतो, पूजा प्रभारी कैलाश महतो, आनंद कुमार महतो, चंदा प्रभारी चेतलाल महतो, वासुदेव प्रजापति, गिरधारी प्रजापति, तुलेश्वर महतो, चंदरू महतो, संरक्षक अंतु महतो, मनोरंजन मंत्री बंधन महतो, कार्यकारिणी सदस्य पिंटू गुप्ता, जयधन महतो, पवन कुमार, गंगाधर प्रजापति, दिव्यांशु राज, प्रीतम महतो, जागेश्वर महतो, अनिल प्रसाद दांगी, संजय कुमार, परमेश्वर प्रजापति शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil prasad

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >