भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव से प्रेरित : सांसद

भाजपा कार्यकर्ताओं का वनभोज सह मिलन समारोह

विष्णुगढ़. प्रखंड के जमुनिया डैम की तलहटी पर शनिवार को भाजपा पश्चिमी मंडल का वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ. इसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का कर्तव्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है. इसी लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं. सांसद ने झारखंड की वर्तमान स्थिति पर चिंता जतायी. राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि प्रदेश अवैध कोयला, बालू, गो-तस्करी और नशीले पदार्थों के कारोबार का केंद्र बनता जा रहा है. कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के साथ मजबूती से खड़े रहे और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें. उन्होंने कहा कि सांसद मद से विष्णुगढ़ क्षेत्र की पंचायतों में शीघ्र विकास कार्य प्रारंभ होंगे. आठ फरवरी को रामगढ़ में आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव की जानकारी दी, जिसमें 101 जोड़ों का विवाह होगा. अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार वर्णवाल ने की. मंच संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल व धन्यवाद ज्ञापन रवि कुमार पांडेय ने किया. अंत में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वनभोज का आनंद लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >