विश्व पृथ्वी दिवस पर डीएवी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने पर्यावरण के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.

हजारीबाग. डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग कनहरी हिल हजारीबाग के इको क्लब में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के उपायों को समझाना था. प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने पर्यावरण के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. इसी क्रम में कक्षा पांचवीं और छठी के छात्र-छात्राओं ने लिए पोस्टर बनाओ तथा स्लोगन लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इको क्लब के सदस्यों ने प्लास्टिक मुक्त परिसर, जल संरक्षण और ऊर्जा बचत जैसे विषयों पर बच्चों को जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने पृथ्वी को बचाने की शपथ ली. कार्यक्रम के आयोजन में विज्ञान शिक्षक आलोक भूषण की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >