सुबह आठ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नयी व्यवस्था

हजारीबाग. शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू किया गया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय के निर्देश पर अब सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. यह व्यवस्था पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन के साथ लागू की गयी है. भारत माता चौक (बाइपास मोड़), रसुलीगंज चौक, लेपो रोड रेलवे ओवरब्रिज मोड़, छड़वा गदोखर मोड़, सिंघानी मोड़, चानो रोड ओवरब्रिज, नगवां टोल प्लाजा-बाइपास मोड़ तथा कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदी के पास यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा. एसडीओ ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने, जाम की समस्या से राहत दिलाने, आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. इसका पालन सख्ती से करें.

शहीद संदीप पॉल के बलिदान दिवस मना

हजारीबाग. हजारीबाग के वीर सपूत शहीद संदीप पॉल के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उनके चित्र पर झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किये. इस दौरान बटेश्वर मेहता ने कहा कि संदीप पॉल हजारीबाग के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं. उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया. उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता. आज की युवा पीढ़ी को ऐसे वीर सपूतों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. मौके पर पूर्व सैनिक, स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और मंच के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >