योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटे, करें निगरानी

विष्णुगढ़ में कांग्रेस प्रभारी रेणु देवी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया और योग्य मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने पर जोर दिया।

विष्णुगढ़. मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 और संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव सह मांडू विधानसभा प्रभारी रेणु देवी ने बुधवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने कई बूथों पर पहुंचकर एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान की प्रगति की जानकारी ली.

रेणु देवी ने प्राथमिक विद्यालय रमुआ बूथ संख्या 407, विष्णुगढ़ उच्च विद्यालय बूथ संख्या 417, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेकवाडीह बूथ संख्या 441 और 442 तथा कुसुंभा बूथ संख्या 392 और 393 का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए. यदि किसी योग्य मतदाता का नाम छूटता है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए खड़े रहेंगे.

उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जागरूक किया. इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों से गणना प्रपत्र वितरण, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या की जानकारी ली.

रेणु देवी ने विष्णुगढ़ सीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी नित्यानंद दास से मुलाकात कर प्रखंड में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी भी ली. इसके बाद चानो पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होकर संगठन की मजबूती पर चर्चा की.

उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करना चाहती है. उसे आम लोगों के रोजगार और रोजी-रोटी के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है. महंगाई लगातार बढ़ रही है. इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना है.

बैठक में जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रखंड महासचिव हेमलाल साव, परमेश्वर महतो, सुरेश महतो, बटेश्वर मिश्र, बीएलए गुरु प्रसाद साव, रंजीत कुमार, परवेज आलम, मंजूर अंसारी, दिलीप सिंह, कमरुद्दीन अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil prasad

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >