रामनवमी पारंपरिक स्वरूप में मनाने पर जोर

जुलूस मार्गों पर बैरिकेटिंग, सीसीटीवी, मेडिकल सेंटर व निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

हजारीबाग. रामनवमी पर्व की प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा, एसडीपीओ अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी देशभर में अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है. इसकी गरिमा बनाये रखना प्रशासन और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने पर्व को पारंपरिक स्वरूप में मनाने पर बल देते हुए भड़काऊ गीतों व डीजे पर रोक तथा ताशा पार्टी को बढ़ावा देने की बात कही. कहा कि इस बार रामनवमी को नशामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस मार्गों पर बैरिकेटिंग, सीसीटीवी, ड्रॉप गेट, मेडिकल सेंटर, निर्बाध बिजली आपूर्ति और सूखे पेड़ों की कटाई के निर्देश दिये गये. अवैध मद्य बिक्री पर कार्रवाई और से नो टू ड्रग्स अभियान चलाने को कहा गया. झांकियों में प्रयुक्त वाहनों का एमवीआइ से सत्यापन अनिवार्य होगा. प्रशासन ने शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >