हजारीबाग: शिक्षा विभाग का हाल, 16 प्रखंडों के लिए मात्र दो बीईईओ

Hazaribagh News: हजारीबाग में शिक्षा विभाग में फेर-बदल का मामला सामने आया है. 16 प्रखंडों के लिए मात्र दो बीईईओ. एक को नौ और दूसरे को सात प्रखंड की जिम्मेदारी देने पर सवाल उठ रहे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट 

Hazaribagh News: झारखंड का हजारीबाग जिला हाल के दिनों में किसी न किसी मामले में राज्य स्तर पर सुर्खियों में है. अभी कुछ दिन पहले करोड़ों रुपये से जुड़ी वेतन मद में अवैध ढंग से निकासी को लेकर ट्रेजरी घोटाले की आग ठंडी भी नहीं हुई है कि इधर बड़ी संख्या में शिक्षकों को वेतन देने के लिए जिम्मेदार प्रखंड स्तर पर दो शिक्षा पदाधिकारी की फेर-बदल से सवाल उठे रहे हैं.

16 पद में मात्र दो बीईईओ

जिले में प्रखंड स्तर पर शिक्षा अधिकारियों की लंबे समय से घोर कमी है. नियम अनुसार एक प्रखंड में एक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बीईईओ का पद सृजित है. हजारीबाग जिले में 16 प्रखंडों के लिए मात्र दो बीईईओ कार्यरत हैं. इनमें विजय राम और राकेश कुमार सिंह का नाम शामिल है. कुछ दिन पहले दोनों को 16 में बराबर-बराबर आठ-आठ प्रखंडों की जिम्मेदारी दी गई. इधर एकाएक 19 अप्रैल को डीएसई आकाश कुमार ने पत्र जारी कर राकेश कुमार को आठ से बढ़ाकर नौ प्रखंड और विजय राम को आठ से घटाकर सात प्रखंड दिए जाने पर सवाल खड़ा हो गया है. 

बीईईओ प्रखंड के डीडीओ

प्रखंड स्तर पर बीईईओ निकासी एवं व्यय पदाधिकारी यानी डीडीओ होते हैं. बीईईओ के हस्तक्षेप पर कक्षा एक से आठवीं के शिक्षकों को वेतन का भुगतान होता है. शिक्षा विभाग में बीईईओ प्रखंड स्तर पर एक जिम्मेदार अधिकारी है. यही नहीं प्रखंड स्तर पर सरकारी स्कूलों में तमाम गतिविधियों और वित्तीय खर्चों को लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को बीईईओ से सहमति प्राप्त करना जरूरी है. इन सब को देखते हुए और पहले से कम पड़े बीईईओ के पदों का ख्याल नहीं कर डीएसई द्वारा एक को नौ और दूसरे को सात प्रखंड दिये जाने पर चर्चा का बाजार गर्म है.

किस बीईईओ को मिला कौन प्रखंड 

बीईईओ राकेश कुमार को बरकट्ठा, चलकुसा, विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू, पदमा, इचाक, कटकमदाग और सदर प्रखंड मिला है. वहीं, बीईईओ विजय राम को कटकमसांडी, बरही, चौपारण, बड़कागांव, केरेडारी, चुरचू और डाड़ी प्रखंड मिला है.

क्या कहते हैं शिक्षा अधिकारी

डीएसई आकाश कुमार ने कहा विद्यालयों के सफल संचालन को लेकर 19 अप्रैल को दोनों बीईईओ के बीच 16 प्रखंडों की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, दोनों को डीडीओ की जवाबदेही मिली है. इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से डीईओ सहित उपायुक्त एवं निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड को दी गई है. 

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >