हजारीबाग. जिले में बिजली संकट के बीच आज डीवीसी की ओर से लोड प्रतिबंध लगाए जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. शुक्रवार की सुबह डीवीसी ने सर्किट-1 और 4 में लोड शेडिंग की. यह सुबह 6 से 7 बजे तक किया गया.
दोपहर तक तीन सर्किट में रहेगा 20 एमवीए का लोड प्रतिबंध
इसके बाद सर्किट-1, 4 और 5 में करीब 20 एमवीए का लोड प्रतिबंध लगाया गया, जो दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रभावी रहेगा. डीवीसी के लोड प्रतिबंध के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है.
शहर के साथ ग्रामीण इलाकों पर भी पड़ सकता है असर
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर पड़ सकता है. पहले से ही बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हैं. बार-बार बिजली कटने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कारोबार और छोटे उद्योगों का काम प्रभावित हो रहा है.
स्थायी समाधान की मांग, लगातार बिजली संकट से लोग परेशान
लगातार जारी बिजली संकट के स्थायी समाधान की मांग की जा रही है.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में मां की डांट से आहत युवती, छड़वा डैम पहुंची जान देने; SI शाहीन प्रवीण ने बचाई जिंदगी
