हजारीबाग. 20 मई को प्रस्तावित दवा दुकानों की हड़ताल को लेकर हजारीबाग जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय एवं विभिन्न प्रखंडों में आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन नंबर जारी किये हैं. एसोसिएशन ने कहा है कि किसी आकस्मिक स्थिति में मरीजों व आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. जिला मुख्यालय के लिए दिलीप कुमार (9934324634), मोहित कुमार (9934611048), लक्ष्मी गुप्ता (9431141205), सुनील कुमार पुगन (9431794492), गीत कुमार सिन्हा (7903326794) एवं सुरेश खंडेलवाल (9835145945) को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं प्रखंड स्तर पर चौपारण के लिए 7870043602, बरही के लिए 9905577469, बड़कागांव के लिए 9955433786, विष्णुगढ़ के लिए 6203645770 तथा टाटीझरिया के लिए 9939522890 नंबर जारी किये गये हैं. एसोसिएशन के अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि हड़ताल के दौरान आवश्यक परिस्थितियों में लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गयी है. संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से जरूरत पड़ने पर निर्धारित नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है.
आज दवा दुकानों की हड़ताल
एसोसिएशन ने जारी किये आपातकालीन संपर्क नंबर
