हजारीबाग : जिले में दहेज हत्या मामले के आरोपी पति को मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चुटियारों गांव के मुकेश कुमार यादव पिता स्व. टेको यादव है. उसपर पत्नी को दहेज के लिए हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप है.
जून 2026 की है घटना
घटना जून 2026 की है. मृतका के पिता विष्णुगढ़ हठली बोदरा निवासी हुलास गोप ने मुफ्फसिल थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था. इसके अनुसार आरोपी मुकेश दहेज में दो लाख रुपए की मांग करता था. रुपए नही मिलने पर आरोपी अपनी पत्नी को मारपीट एवम प्रताड़ित किया करता था. जब मुकेश को दहेज में मांगी गई राशि नही मिली तो उसने अपनी पत्नी को हत्या कर फांसी में लटका दिया.
खुदकुशी की जानकारी देकर फरार हुआ आरोपी
आरोपी ने मृतका के मायके वालों को जानकारी दिया कि आपकी पुत्री फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है. इसके बाद आरोपी मुकेश घर से फरार हो गया था. थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि हत्या मामले की अनुसंधान में आरोप सत्य पाया गया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
ये भी पढ़ें: रांची में शराब पार्टी के दौरान गोलीबारी, युवक के पेट में लगी गोली; हालत गंभीर
