हजारीबाग. हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजनों की सुविधा के लिए 80 स्थानों पर थाना सीमांकन बोर्ड लगाये गये हैं. इससे आम लोगों को किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए संबंधित थाना क्षेत्र की सीमा की जानकारी मिल सकेगी. सीमांकन बोर्ड पर थाना का नाम, सीमा प्रारंभ एवं सीमा अंत, थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर और डायल 112 पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर अंकित है.
एसपी ने किसी तरह की दुर्घटना, आपराधिक घटना, अप्रिय घटना, चोरी, छिनतई, सड़क लूट, डकैती समेत अन्य घटनाओं की सूचना पुलिस को देने की अपील की है.
