बिरहोर परिवारों के बीच दैनिक उपयोगी सामान का वितरण

कंपनी का उद्देश्य है कि आदिम जनजाति बिरहोर की जीवनशैली एक आम लोगों की तरह हो.

प्रतिनिधि कटकमसांडी कटकमसांडी बिरहोर टंडा में शुक्रवार को एनटीपीसी के अधीनस्थ काम करने वाली कंपनी प्रणभ नमन मिनिरल्स ने बिरहोर परिवारों के बीच दैनिक जीवन में काम आने वाले सामान का वितरण किया. इस दौरान कंपनी की ओर से सभी बिरहोर परिवारो को नाश्ता पैकेट दिया. मौके पर कंपनी के अरुण पांडेय, विपिन पांडेय, गौतम शर्मा, मधुसूदन पांडेय, अनुज ठाकुर, आशीष सिंह और शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बिरहोर परिवार को आम लोगों की जीवनशैली की तरह रहने को लेकर जागरूक किया जा रहा है. कंपनी का उद्देश्य है कि आदिम जनजाति बिरहोर की जीवनशैली एक आम लोगों की तरह हो. कंपनी के अरुण पांडेय ने कहा कि बिरहोर परिवारो की जीवन शैली को सुधारने के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिये उन्होंने बिरहोर परिवारों को भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umakant

उमाकांत शर्मा प्रभात खबर के कटकमसांडी प्रखंड के प्रतिनिधि हैं. ये 2003 से पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने एमए, एलएलबी की है. सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >