अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने अपराध समीक्षा बैठक में लंबित कांडों को 60 दिनों में निपटाने और त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

हजारीबाग: एसपी अमन कुमार ने शनिवार को पुलिस सभा कक्ष में जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और आगामी त्योहारों को लेकर कई निर्देश दिये गये.

एसपी ने गणेश चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. महिला अत्याचार, छेड़खानी, दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. वर्ष 2026 से पूर्व के सभी लंबित कांडों का भी शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

समीक्षा में बताया गया कि अगस्त 2026 में जिले के विभिन्न थानों में 289 कांड दर्ज हुए, जबकि 666 कांडों का निष्पादन किया गया. 1100 वारंट एवं कुर्की प्राप्त हुए, इनमें 1396 का निष्पादन किया गया. 1067 पासपोर्ट प्राप्त हुए, जबकि 1137 का सत्यापन किया गया.

सभी थानों में लंबित जमानती व गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती के मामलों के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस आयोजित कर अंचलाधिकारी के साथ जमीन विवादों का समाधान करने को कहा गया.

एसपी ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने, मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले स्थानों और तस्करों को चिह्नित कर गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. संगठित अपराध, अवैध खनन एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सीसीए, थाना हाजिरी और गुंडा पंजी के तहत कार्रवाई करने को कहा गया.

पिछले पांच वर्षों में जेल से बाहर आये अपराधकर्मियों की सूची तैयार कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने तथा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का भी निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >