धनबाद: प्रिंस खान गिरोह का खास गुर्गा गिरफ्तार, व्यवसायियों के नंबर लीक कर अपने आका को करता था सप्लाई

Dhanbad Crime News: कुख्यात प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य किशन खान उर्फ तसलीम खान अब पुलिस की गिरफ्त में है. रांची में की गई छापेमारी के दौरान उसे धर दबोचा गया. किशन न केवल अपराधियों को छिपने के लिए जगह देता था, बल्कि धनबाद के व्यवसायियों के नंबर प्रिंस खान गिरोह तक पहुंचाकर उनसे रंगदारी मंगवाने का काम करता था.

Dhanbad Crime News, धनबाद (प्रतीक पोपट): धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बरवाअड्डा थाना के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तसलीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी रांची से हुई है. जिसके बाद उसे बरवाअड्डा थाना लाया गया. पकड़ा गया अपराधी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह का रहने वाला बताया गया है.

गिरफ्तारी के लिए किया गया छापेमारी का टीम गठन

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/2025 और 11/2026 में वांछित किशन खान की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गयी थी. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रांची में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा.

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान किशन खान ने दोनों मामलों में अपनी भूमिका स्वीकार की है. जांच के क्रम में उसने कई अहम जानकारियां भी पुलिस को दी हैं, जो आगे की कार्रवाई में मददगार साबित हो रही हैं.

Also Read: राहुल गांधी से मिलीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, बड़कागांव विस्थापितों के लिए मांगा न्याय

प्रिंस खान गिरोह के लिए करता था काम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि किशन खान कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गिरोह से जुड़ा हुआ था. वह गिरोह के सदस्यों को व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था, ताकि उनसे रंगदारी की मांग की जा सके. इसके अलावा वह अपराधियों को छिपने के लिए ठिकाना उपलब्ध कराने, आर्थिक सहयोग देने और रंगदारी से प्राप्त रकम को जमीन व अन्य व्यवसायों में लगाने का काम भी करता था.

मोबाइल बरामद, छापेमारी तेज

गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान तेज कर दिया है. पुलिस ने उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है.

पुराना है आपराधिक इतिहास

सिटी एसपी ने बताया कि किशन खान का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है. उसके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2025 और 2026 के कांड शामिल हैं. पुलिस ने साफ किया है कि संगठित अपराध और रंगदारी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Also Read: हजारीबाग में ‘सीटी बजाओ-बच्चा बुलाओ’ अभियान शुरू, सरकारी स्कूलों में रौनक लौटाने की अनोखी पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >