बड़े पैमाने पर अफीम की खेती नष्ट

फल्गु नदी के तटीय क्षेत्र में पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

चौपारण. प्रखंड प्रशासन की ओर से अफीम की खेती को नष्ट करने का अभियान निरंतर जारी है. बुधवार को पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने बिहार के सीमावर्ती फल्गु नदी के तटीय क्षेत्र में अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर वनभूमि पर लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. सिकदा ग्राम की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ड्रोन कैमरों के सहारे अफीम की खेती तक पहुंच सकी थी. छापामारी दल को देखते ही खेतिहर एवं तस्कर भाग निकले. प्रशासन ने उक्त स्थल से सिंचाई के लिए लगायी गयी प्लास्टिक की पाइप सहित कई सामान को जब्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. छापामारी दल में एसडीपीओ बरही अजीत कुमार बिमल, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआइ सुबिन्दर राम, एसआइ रतन टुडू, बादल महतो, वनपाल कुलदीप कुमार, श्रवण कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >