बुढ़वा महादेव तालाब में मिला युवक का शव

चतरा जिला का रहनेवाला था

हजारीबाग. शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर तालाब में रविवार की शाम एक व्यक्ति का शव मिला. उसकी पहचान 42 वर्षीय जगदीश यादव (पिता स्व शिबू यादव) के रूप में हुई है. वह चतरा जिला के लक्ष्मणपुर का रहनेवाला था. सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद सिंह ने कहा कि जगदीश यादव बुढ़वा महादेव मंदिर के पुजारी प्रमोद पांडेय के साथ रहता था. इधर, बुढ़वा मंदिर के पुजारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि जगदीश यादव तीन जनवरी को शाम करीब चार बजे मंदिर से निकला था. जब वह देर शाम तक नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. रविवार की शाम तालाब में शव होने की सूचना सदर पुलिस को मिली. पुलिस ने शव को तालाब से निकाला, तो पुजारी ने उसकी पहचान जगदीश यादव के रूप में की. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गयी है. वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है.

रविदास महासभा का मिलन समारोह सह वनभोज 11 को

कटकमसांडी. रविदास महासभा कटकमसांडी की बैठक डॉ भीमराव आंबेडकर स्कूल, छड़वा के प्रांगण में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार दास ने की. संचालन महासचिव दिलीप कुमार रवि ने किया. बैठक में समाज के सभी पंचायतों के लोग उपस्थित थे. बैठक में समाज का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम 11 जनवरी को आयोजित की करने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >