टाटीझरिया. प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जोभी के सिकिया जंगल में रविवार को एक युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान मंगरपट्टा निवासी 22 वर्षीय उपेंद्र अगेरिया (पिता स्व कौलेश्वर अगेरिया) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, उपेंद्र दारू चौक स्थित एक चाउमिन की दुकान में काम करता था. रविवार को स्थानीय लोगों ने जंगल में उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही आंगो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. डीएसपी बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक मामले में थाना में आवेदन नहीं दिया गया था.
सिकिया जंगल में पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी
