बरही. बरही में टेढ़की नदी से बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला. शाम करीब छह बजे इसकी सूचना मिलने पर बरही थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान राकेश रविदास ग्राम पडिरमा निवासी के रूप में की गयी. वह पत्नी सीमा देवी व दो बच्चों के साथ नदी के पास ही किराये के घर में रहता था व मजदूरी करता था. जबकि उसकी पत्नी कैटरिंग में काम करती है. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक किस परिस्थिति में नदी में डूबा यह जांच का विषय है. अभी तक परिजनों से कोई आवेदन नहीं मिला है.
बरही में टेढ़की नदी से शव मिला
मृतक नदी किनारे किराये के घर में रहता था
