इचाक. प्रखंड के पोखरिया कुरथिया में मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के चौथे दिन गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया गया. इसमें शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुष पोखरिया मंडप, डोय मंडप, जोगड़ीह, जगड़ा एवं दरिया मंडप का भ्रमण करते हुए वापस पुन: यज्ञ मंडप पहुंचे. इस दौरान जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा. यज्ञ को सफल बनाने में आचार्य जन्मेजय मिश्रा, उपाचार्य मिथिलेश मिश्रा, व्यास सुरेंद्र मिश्र, पाठकर्ता योगेंद्र मिश्र, राजेंद्र मिश्र, दयानंद मिश्र, वेद पाठ विकास मिश्रा, शंकर मिश्रा, रोहित मिश्रा, भास्कर मिश्रा, गोलू मिश्रा जुटे हुए हैं.
कंडाबेर गांव में डीप बोरिंग का उदघाटन
केरेडारी. बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोल खनन परियोजना ने सीडी-सीएसआर के तहत प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए कंडाबेर गांव में डीप बोरिंग का उदघाटन एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास व खान अभियंता अपर महाप्रबंधक सदानंद चेरी ने किया. श्री दास ने कहा कि प्रभावित गांवों में किसी तरह की दिक्कत न हो. जनहित का कार्य लगातार होता रहेगा. इस दौरान मुखिया दिनेश साव, एनटीपीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी कमला राम रजक, सिविल इंजीनियर आदित्य मेहता सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
