रुक्मणी पुस्तकालय में छात्रों की मांग पर डीसी का बड़ा निर्देश, इंटरनेट-किताबों से लेकर सुविधाएं होंगी बेहतर

हजारीबाग के रुक्मणी जिला पुस्तकालय का डीसी हेमंत सती ने निरीक्षण किया. छात्रों की मांगों पर उन्होंने इंटरनेट, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

हजारीबाग: DC हेमंत सती ने शुक्रवार को रुक्मणी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली. विद्यार्थियों ने हाई स्पीड इंटरनेट, प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उपायुक्त के समक्ष रखी.

विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता दर्पण, खोरठा भाषा की पुस्तकें, गणित की फॉर्मूला बुक, मासिक पत्रिकाएं, ब्रह्मास्त्र समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की. इस पर उपायुक्त ने बताया कि जिले में दो अन्य बड़े पुस्तकालयों का निर्माण कराया जा रहा है. इन पुस्तकालयों में विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी.

पेयजल और चार्जिंग प्वाइंट की भी उठी मांग

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने पेयजल, शौचालय और मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन सुविधाओं को जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में कुछ कुर्सियों के टूटने की शिकायत भी की. इस पर उपायुक्त ने स्वयं कुर्सियों की मजबूती की जांच की और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के सपनों और भविष्य को आकार देने का महत्वपूर्ण केंद्र है. जिला प्रशासन विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण और आवश्यक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >