Coronavirus Lockdown: बड़कागांव के दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

बड़कागांव दुर्गा मंदिर में डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्वक नवरात्रि की पूजा हो रही है. पूजा के दौरान भक्त एक मीटर की दूरी में खड़े हो रहे हैं. आरती हो या पूजा, भक्तगण एक मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर करते हैं.

संजय सागर, बड़कागांव

बड़कागांव दुर्गा मंदिर में डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्वक नवरात्रि की पूजा हो रही है. पूजा के दौरान भक्त एक मीटर की दूरी में खड़े हो रहे हैं. आरती हो या पूजा, भक्तगण एक मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर करते हैं. इस व्यवस्था को बनाये रखने में समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, सचिव गौतम वर्मा, कोषाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद सिन्हा, सांवरमल अग्रवाल, लक्ष्मण वर्मा, आदित्य साहू सोनी, बृजेश वर्मा, कैलाश सोनी, उमेश साव, मनोज सोनी, शंकर मिश्रा समेत अन्य लोग सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं.

पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने बताया कि पूजा शांति और सादगी से हो रही है. मंदिर में भीड़ नहीं लगती है. लोग एक-एक कर आते हैं और माता का दर्शन करके जा रहे हैं. पूजा के पहले सैनिटाइजर से पूरे मंदिर को सैनिटाइज कराया गया था. कोरोनावायरस से बचाव करने के लिए हर तरह का प्रयास किया जा रहा है. यहां सुबह और शाम को ही पूजा होती है.

सचिव गौतम वर्मा ने बताया कि विश्वव्यापी कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए माता दुर्गा से हर सुबह और शाम प्रार्थना की जा रही है. मुझे विश्वास है कि माता की कृपा से पूरे विश्व में कोरोनावायरस जड़ से खत्म हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >