Coronavirus Lockdown: 50 हजार जरूरतमंदों को फूड पैकेट बांटेंगे हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल

लॉक डाउन के बाद सदर विधायक मनीष जायसवाल पूरे परिवार के साथ घर पर फूड पैकेट तैयार कर रहे हैं. रविवार को पत्नी निशा जायसवाल, मां विद्या जायसवाल, पिता बीके जायसवाल, पुत्र करन जायसवाल, बहू अवंतिका जायसवाल, पुत्री रिया जायसवाल समेत परिवार के सभी सदस्य दिनभर फूड पैकेट निर्माण में जुटे रहे.

हजारीबाग : लॉक डाउन के बाद सदर विधायक मनीष जायसवाल पूरे परिवार के साथ घर पर फूड पैकेट तैयार कर रहे हैं. रविवार को पत्नी निशा जायसवाल, मां विद्या जायसवाल, पिता बीके जायसवाल, पुत्र करन जायसवाल, बहू अवंतिका जायसवाल, पुत्री रिया जायसवाल समेत परिवार के सभी सदस्य दिनभर फूड पैकेट निर्माण में जुटे रहे. विधायक श्री जायसवाल ने बताया कि जब तक कोरोना से देश जंग लड़ रहा है तब तक हमारी गरीबी और भुखमरी से जंग जारी रहेगी. हम अपने स्तर से करीब 50 हजार जरूरतमंदों को फूड पैकेट बांटेंगे.

इस पैकेट में चावल, दाल, साबुन, नमक, चना सहित अन्य सामग्री होगा. विधायक श्री जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग में किसी भी गरीब को खाने की दिक्कत नहीं होगी. हम अपने कार्यालय में पके हुए भोजन बनाने की व्यवस्था भी कर रहे हैं. विधायक कार्यालय परिसर में नमो आहार केंद्र अधिष्ठापन कर शहर व आसपास के बुजुर्ग, बीमार, असहाय, मजदूर, दैनिक कामकर एवं अन्य जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >