हजारीबाग: संवेदक संघ हजारीबाग ने 27 जुलाई को नया समाहरणालय गेट पर एकदिवसीय धरना देने की घोषणा की है. संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता ने बताया कि गिट्टी, बालू, मिट्टी, मोरम, डस्ट समेत निर्माण सामग्री पर रॉयल्टी चालान अनिवार्य होने और अन्य नियमों के कारण संवेदकों के विपत्रों का भुगतान प्रभावित हो रहा है. धरना सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा. सभी विभागों के संवेदकों से शामिल होने की अपील की गयी है.
हजारीबाग में संवेदक संघ करेगा प्रदर्शन, 27 जुलाई को देगा एकदिवसीय धरना

संवेदक संघ के अध्यक्ष दीपक मेहता | Prabhat Khabar Network
Copied link
हजारीबाग में संवेदक संघ ने अपनी मांगों को लेकर 27 जुलाई को एकदिवसीय धरना देने की घोषणा की है. निर्माण सामग्री पर रॉयल्टी चालान के कारण भुगतान में आ रही है समस्या.