नवनिर्मित मंदिर में हनुमान व शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

20 फरवरी को प्रतिमा नगर भ्रमण होगा.

बरही. बरसोत में हो रहे नौ दिवसीय महायज्ञ के क्रम में सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली व शिव परिवार की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हुआ. बजरंगबली की प्रतिमा चार फीट ऊंची है. मूर्तिकारों ने राजस्थानी पत्थर से मूर्ति को बनाया है. प्राण प्रतिष्ठा का विधान पुरोहित रामानंद शास्त्री, कृष्णा नंद शास्त्री, राजेश रंजन पांडेय, उत्तम कुमार गौड ने संपन्न कराया. मंगलवार से श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर सकेंगे. यज्ञ शाला में प्रवीण बक्शी उनकी पत्नी नेहा रानी बक्शी, मनोज केसरी व पत्नी ज्योति देवी, पप्पू पांडेय पांडेय, पत्नी मनोरमा देवी, रुपेश कुमार व रिंकी देवी मुख्य यजमान की भूमिका निभा रहे हैं. यज्ञशाला में मंगलवार से हवन व परिक्रमा होगा. तीन दिवसीय भंडारा होगा. देवघर के देवी ज्योति शास्त्री कथा वाचन कर रहे हैं. 20 फरवरी को प्रतिमा नगर भ्रमण होगा. नगर भ्रमण के लिए चांदी की प्रतिमा बनायी गयी है. यज्ञ की पूर्णाहुति 21 फ़रवरी को होगी. आयोजन में मोतीलाल चौधरी, विष्णुधारी महतो, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष पप्पू पांडेय, सचिव रूपेश कुमार, मनोज केसरी, मनोज कुमार कर्णदेव, दिवाकर पाठक, बिनोद पांडेय, सुजीत कुमार, मनोज सिंह, दामोदर कुशवाहा, संतोष रजवार, दीपक पांडेय, अजय रामराज आदि लगे हुए हैं.

कलश यात्रा के साथ श्रीमद शिवभगवत पुराण महायज्ञ शुरू

चौपारण. फुलवरिया में आयोजित 11 दिवसीय श्रीमद शिवभगवत पुराण महायज्ञ कलश यात्रा के साथ सोमवार को शुरू हुआ. गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडप से 251 महिलाएं व कुंवारी कन्याएं कलश लेकर निकली. ब्रह्मऋषि समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने इन्हें विदा किया. यहां से महिलाएं व कुंवारी कन्याएं झारनवां जलाशय पहुंची. वहां से कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंची, जहां कलश स्थापित किया गया. यज्ञचार्य आचार्य संजय कुमार पांडेय एवं प्रवचन करने के लिए राम जी शास्त्री अयोध्या एवं मति साध्वी जयंती शास्त्री प्रयागराज से फुलवरिया गांव पहुंची हुई हैं. कलश यात्रा में अन्य लोगों के अलावा यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुधीर सिंह, रामस्वरूप पासवान, मंटू सिंह, विकास रजक, सुरेश सिंह, मुंशी यादव, देवेंद्र राम, रामस्वरूप साव, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीना यादव, मनोज मिश्रा शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >